नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई: रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश
रामनगर: रामनगर के सवालदे स्थित एक रिसोर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें 51 आरोपी गिरफ्तार किए गये थे। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वही रेस्क्यू की गयी सभी महिलाओ को को पड़िता मानकर उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी साथ हीं नौ युवतियों को हल्द्वानी स्थित वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। और एक किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। मगर रिसोर्ट का संचालक अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात सांवल्दे गांव में एक्रोन रिसोर्ट में एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी, एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल व रामनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। कार्यवाही के दौरान रिसोर्ट से उत्तर प्रदेश व दिल्ली के 51 पुरुषों को गिरफ़्तार किया गया था। इन 51 लोगों के अलावा एक विधि विवादित किशोर भी रिसोर्ट से बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि सभी लोग एक कीटनाशक दवा कंपनी की ओर से पार्टी करने रिसोर्ट में आए थे।
मौके पर रिसोर्ट से ही एक नाबालिग समेत 10 युवतियां भी मिलीं। पुलिस के मुताबिक इन युवतियों को देह व्यापार के लिए रिसोर्ट में लाया गया था।
पुलिस को घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामग्री, शराब, नकली व असली नोट, तीन मोबाइ मिले। 51 आरोपित व रिसोर्ट मैनेजर पर पोक्सो एक्ट, अनैतिक देह व्यापार, आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
51 आरोपितों को पुलिस ने रविवार देर शाम हल्द्वानी की पोक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशों के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वही पकड़े गए विधिवत विवादित किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर गया, जहां से उसे किशोर न्याय बोर्ड को सुपुर्द कर दिया गया है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपितों पर सभी सम्बन्धित धाराओं के साथ साथ पोस्को एक्ट भी लगा है। और रिसोर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र सिंह चौधरी अभी फरार है। जिसकी लगातार खोज जारी है।
