नरेश पांडे गिरफ्तार
नैनीताल: डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मल्लीताल पुलिस द्वारा दुष्कर्म, मारपीट, धमकी एवं महिला के साथ गंभीर अपराध से संबंधित प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त नरेश पाण्डे पुत्र श्री पूरन चन्द्र पाण्डे, निवासी ग्राम कटलक्वीरा, रामगढ़, भवाली, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:-
बता दे कि दिनांक 14.05.2026 को कोतवाली मल्लीताल में शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 धारा 69 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिस के बाद प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयानों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64, 115, 351(3) एवं 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
दिनांक 08.07.2026 की रात्रि को विवेचक एवं पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास स्थान पर पहुँची। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा पुलिस की वैधानिक कार्रवाई का विरोध करते हुए अभद्रता, गाली-गलौज तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।
इसी दौरान अभियुक्त ने अपने फेसबुक पेज से लाइव प्रसारण कर पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया तथा आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस टीम द्वारा संयम एवं आवश्यक वैधानिक बल प्रयोग करते हुए रात्रि में अभियुक्त को उसके घर के भीतर से सकुशल गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस को अपने कर्तव्य से रोकने एवं डराने की नीयत से अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल सतर्कता दिखाते हुए अभियुक्त को उपचार हेतु बी.डी. पाण्डे चिकित्सालय, नैनीताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे उच्च उपचार हेतु सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी रेफर किया गया।
उपचार के उपरांत अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना सहित समस्त वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
