सामूहिक दुष्कर्म का मामला
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की माँ की शिकायत पर पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और गंभीरता के साथ आरोपियों की तालश शुरु कर दी है।
पुलिस ने दी जानकारी के अनुसार घटना 6 जुलाई की बताई गयी है। जिसमें परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि किशोरी अपनी सहेली के साथ वाटर पार्क में जाने के लिए घर से निकली थी। दोनो मेडिसिटी हॉस्पिटल के निकट ऑटो का इंतज़ार कर रही थी। तभी वहां बाइक से एक युवक आया, बताया जा रहा कि पडिता की दोस्त उससे पहले से जानती थी। और उसने पीड़िता को बताया कि युवक उसका मुहबोला भाई है।
आरोप है कि युवक अपने साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ किशोरी को बाइक पर बैठा कर लाल पुर टोल प्लाजा के पास स्थित एक होटल में ले गया। वहाँ किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में एक नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, और जब वह बेहोश हो गयी तो…………
किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद युवक और उसके साथी ने किशोरी के साथ कुकर्म को अंजाम दिया। और यह भी आरोप है कि दो से तीन अन्य युवकों कक बुलाया गया, जिन्होंने भी किशोरी के साथ कुकर्म को अंजाम दिया।
तहरीर में यह भी बताया गया कि किशोरी को पूरी रात होटल मे रखा गया। और अगले दिन सुबह आरोपी उसे होटल के बाहर छोड़ कर वहा से फरार हो गए । होश मे आने के बाद किशोरी ने किसी दुकानदार के फोन से परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई। सूचना मिलते हीं पुलिस और परिजन मौके पर पहुचे।
पीड़िता की माँ के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ हीं पड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।
