नैनीताल: नैनीताल में आज शनिवार सुबह खुर्पाताल क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें एक थार अनियात्रित होकर 300 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में हादसे के समय पांच लोग सवार थे, जिसमें तीन महिलाये व दो पुरुष है।।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक थार (वाहन संख्या GJ 18 BK 9777) नैनीताल कालाडूंगी मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास अचानक अनियत्रित होकर 300 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा कि वाहन में सवार सभी लोग राजस्थान निवासी है और 15 अगस्त की छुट्टी मानने नैनीताल आये हुए थे।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस, एस डी आर एफ व राहत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू करने में कड़ी मेहनत करने पड़ी। रस्सियों के सहारे निकले। रेस्क्यू में स्थानीय लोगों ने भी मदद की है।
कोतवाल राजेद्र रावत ने बताया कि घायलों की पहचान निधि श्रीवास्तव(22) गोरखपुर नोइडा, शिवेद्र श्रीवास्तव (25) निधि श्रीवास्तव का भाई, लिवांशु(20) राजस्थान, ईश्वर्या(21) जयपुर, पिकी 21 कानपुर निवासी के रूप में हुई है।
सभी घायल लोगों को बीड़ी पांडे अस्तपाल भेज दिया गया है। 2 लोगों को गंभीर चोट आयी है, जिन्हे हायर सेंटर रेफर भेजा है।

