नैनीताल में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ क्षणों तक महसूस हुए कंपन के बाद लोगों में हलचल देखने को मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए।
प्रारंभिक अलर्ट में भूकंप की तीव्रता 4.4 बताई गई है। इसका केंद्र उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बताया जा रहा है। नैनीताल के साथ देहरादून, बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली और बदरीनाथ में भी कंपन महसूस होने की सूचना है।
फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र और गहराई क्या थी इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



