हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए मतगणना का पांचवा राउंड पूरा हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है, लेकिन भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट अपनी बढ़त लगातार बनाए हुए हैं।
पहले राउंड:
भाजपा के गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी पर 1,136 वोटों की बढ़त हासिल की।
- गजराज बिष्ट: 13,962 वोट
- ललित जोशी: 12,796 वोट
दूसरे राउंड:
दूसरे राउंड के बाद गजराज की बढ़त 313 वोट रही।
- कांग्रेस: 26,888 वोट
- भाजपा: 27,201 वोट
तीसरे राउंड:
तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने 2,915 वोटों की बढ़त बना ली।
- भाजपा: 42,318 वोट
- कांग्रेस: 39,403 वोट
चौथे राउंड:
भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट की बढ़त बढ़कर 6,074 वोट हो गई।
- भाजपा: 57,045 वोट
- कांग्रेस: 50,975 वोट
चुनाव का रुझान:
भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट कुल 6,074 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। कांटे की टक्कर के बीच भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल है।