नैनीताल: अत्यधिक बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की सम्भव्ना को देखते हुए ललित मोहन रयाल ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश जारी किया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

