नैनीताल: भवाली मार्ग पर ज्योरखिया के पास एक लापता व्यक्ति का शव खाई से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान नेपाल के कमला बाजार निवासी टेक बहादुर के रूप में हुई है। टेक बहादुर पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार टेक बहादुर भवाली मार्ग क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। उसके साथियों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
शनिवार सुबह सड़क किनारे खाई के पास टेक बहादुर की चप्पल और मोबाइल फोन दिखाई दिए। इसके बाद उसके साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सामान मिलने के बाद पुलिस ने खाई में तलाश शुरू की।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में सर्च अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद टेक बहादुर का शव खाई में बरामद हुआ।
रेस्क्यू टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एसआई मनीष भाकुनी, लाल सिंह, सूरज कुमार, दिनेश खेतवाल, भूपेंद्र कर्न्याल, रोहित कुमार, रविंद्र रावत समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
प्रभारी कोतवाल विमल मिश्रा और रोकेश बोरा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शव को खाई से बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही टेक बहादुर की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

