नैनीताल। बुधवार दोपहर श्यामखेत से नैनीताल की ओर आ रहे एक स्कूटी सवार की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा कैलाखान क्षेत्र के पास हुआ, जहां अचानक पहाड़ से बड़ा पत्थर गिर गया और सीधे युवक के सिर पर लगा।
स्कूटी पर पीछे बैठी युवती इस हादसे में बाल-बाल बच गई। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक और युवती के बीच जीजा साली का रिश्ता है|
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
