नैनीताल: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 14 अगस्त को जनपद के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

