हल्द्वानी में CM धामी
। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय जनपद दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
यह रहेगा सीएम धामी का कार्यक्रम
10:50 बजे: मुख्यमंत्री लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे।
11:10 बजे: नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे।
11:30 बजे: होटल ITC Fortune Walkway Mall पहुंचकर Jagran Forum में प्रतिभाग करेंगे।
1:20 बजे: होटल से काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
1:30 बजे: नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान, काठगोदाम पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनसंवाद, क्षेत्रीय मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों को लेकर अहम है। Jagran Forum के मंच पर मुख्यमंत्री के संवाद को लेकर भी लोगों की नजरें रहेंगी।



