नैनीताल: श्री राम सेवक सभा में नंदा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर नैनीताल के नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष होने वाले महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर सहमति बनी। साथ ही महोत्सव के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बावरी ने नंदा देवी महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव नैनीताल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। बैठक में मौजूद लोगों ने आयोजन में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। सभी लोगों से दीपदान कार्यक्रम के लिए अपने घरों से दीपक लाने का अनुरोध किया गया। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया।
बैठक में नैनीताल नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद विवेक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, राकेश कुमार, भागवत रावत, रमेश प्रसाद, पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू, खुशहाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर, पूरण पांडे, सावित्री सनवाल, हेमलता पांडे, डॉ. मनोज बिष्ट, जीता सिंह आनंद, राहुल, डॉ. भुवन आर्य, प्रदीप जेठी, अमरप्रीत सिंह और यशपाल रावत समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।
इसके अलावा बैठक में अशोक साह, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, हरीश राणा, दिनेश भट्ट, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मृणाल नेगी, ललित साह, विक्रम रावत, हिमानी, वैभव, भुवन बिष्ट, रंजीत, संजय गुप्ता, मनीष साह, भगवान कुंवर, पंकज साह और मिथिलेश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद नागरिकों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आयोजन समिति की ओर से भी महोत्सव के दौरान स्वच्छता, व्यवस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

