नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार सोमवार 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।


