PHOTO- SOCIAL MEDIA
हल्द्वानी: हल्द्वानी के एक कारोबारी की लद्दाख में मौत की खबर सामने आयी है। कारोबारी व्यक्ति बीते 21 तारीख को अपने परिवार के साथ लेह लद्दाख घूमने गये हुए थे। जिसके बाद वहां पर उनकी अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ और उनकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेद्र सिंह नौला गौलापार देवला तल्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि वह महादेव बैंकट हॉल के मालिक थे।
इस लद्दाख यात्रा में वह उनकी पत्नी मोनिका नौला, दो बेटियां और पड़ोसी परिवार के रोहित बिष्ट और उनकी पत्नी के साथ निकले गये हुए थे।
परिजनों ने बताया कि बीते 27 मई को उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गयी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद अनन फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। जिसके बाद उन्हें वापस उत्तराखंड लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार के साथ घूमने और खुशनुमा समय बिताने निकले महेन्द्र सिंह की इस अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किसे पता था उनका यह समय परिवार के साथ आखिरी समय होगा।
फिलहाल महेन्द्र की मौत का कारण चिकित्स्कों ने ऊचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी बताई है।
