ऑपरेशन प्रहार के तहत जुए के अड्डे पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार
नैनीताल/हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ,डॉ0 मंजूनाथ टीसी, द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, के पर्यवेक्षण में श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार में दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध जुआ-सट्टा की रोकथाम करते हुए चौकी मंगलपड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02-08-2026 को रात्रि में 13 अभियुक्तो को रामलीला मोहल्ला के पास दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
अभियुक्तगणों के कब्जे से ताश के पत्ते एवं ₹58,950/- रुपये नाल-फड़ से बरामद हुए। अभियुक्तगणों को उनके जुर्म धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत थाना हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति-
1. रितेश कुमार
2. हैदर अली
3. प्रशांत कुमार
4. कुशल
5. आसिफ
6. मोहम्मद शाहनवाज
7. शोएब
8. मोहम्मद राहुल
9. मोहम्मद समीर
10. फैजान
11. शाहनवाज
12. सर्वेश
13. योगेंद्र
