नैनीताल पुलिस की हिरासत में आरोपी.
नैनीताल: नैनीताल जिले के कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नशें में धुत लख़नऊ के पांच युवकों ने जमाकर हंगामा किया। पहले इन युवकों ने होम स्टे संचालक को पीटा और फिर पुलिस से बचने के लिए स्कार्पिओ कार को तेज़ रफ्तार में दौड़ाना शुरु कर दिया इस दौरान उनकी स्कार्पिओ ने तीन वाहनों को टक्कर मारी है। इस हादसे मे एक आल्टो कार में सवार महिला को गंभीर चौते आयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले पांच युवक अपनी स्कार्पियो कार(UP 32 RK 0095) से नैनीताल और कैंची धाम घूमने के लिए आये थे। यहाँ किसी बात को लेकर एक होम स्टे संचालक से उनका विवाद हो गया। देखते हीं देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथपाई शुरु हो गयी। इसके बाद युवक वहां से निकल गये और एक अन्य होम स्टे संचालक से फिर भिड़ पड़े । यहाँ भी झगड़ा बढ़ता हुआ दिख रहा था और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल को रवाना हुई। पुलिस को आता देख सभी आरोपी युवक अपनी कार को अंधाधुंध रफ़्तार से भवाली की ओर भगाने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने शहर बाहर जाने वाले मार्गों में नाकेबंदी किया।
भवाली मार्ग नाकेबंदी देख आरोपी और ज्यादा घबरा गये और उन्होंने स्कार्पियो को फिर से कैची धाम बाज़ार की तरफ मोड़ दी। इस दौरान आरोपियों ने तेज़ रफ्तार कार तीन कारों को जोरदार टक्कर मारी जिसमें से एक आल्टो कार मे सवार महिला को गंभीर घायल कर दिया। टक्कर से आरोपियों की स्कार्पियो कार को काफी नुकसान हुआ जिस कारण से वह बीच सड़क पर बंद पड़ गयी।
हादसे से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को चारो तरफ से घेर कर पकड़ा। जिसके बाद उन्हें पुलिस को सौप दिया गया, मगर एक आरोपी मौका देखते हीं फरार हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार सभी युवक नशे में थे।
भवाली कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की कार को सीज कर दिया गया है। और आरोपियों के मेडिकल करवाया जा चुका है, रिपोर्ट आने के बाद सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवही की जाएगी।
