इस कलयुग में दूसरे भगवान के रूप में अवतारित हुए है नरेंद्र मोदी
देहरादून: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 साल पूरे होने पर भारतीय जानता पार्टी देशभर में तरह तरह कर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में एक प्रेस वार्ता आयोजित की क गयी थी। इसी वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोदी जी के लिए एक बड़ा बयान दे दिया।
भाजपा कार्यलाय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस कलयुग में प्रधानमंत्री जी दूसरे भागवान का रूप है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश लगातार नए विकास की सीढ़िया चढ़ रहा है। और भारत के विश्व गुरु बनने के सपने भी साकार हो रहे है।
इतना हीं नही मंत्री कैड़ा ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ देश के हर व्यक्ति को मिल रहा है। और गांव के हर एक वार्ड के घर तक पहुंच रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी की तारीफ़ करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भी प्रदेश में हर व्यक्ति की परेशानियों का तत्काल प्रभाव से निवारण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री जी अब तक के सबसे लम्बे समय तक कार्यकाल करने वाले प्रधानमंत्री बने है। मंत्री ने इसे भारत के लोकतान्त्रिक इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।
गौरतलब हों कि बीते 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने लगातार अपने पद पर 12 साल हुए है। इसके साथ हीं उन्होंने देश के पहले प्रधानमत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार कार्यकाल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हीं देश के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले बन चुके है।
