तीसरी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम .
तीसरी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम .
देश/भारत: देशभर में पेट्रोल की कीमत में करीब 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही सीएनजी भी महंगी हो गई है।
बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को फिर रेट बढ़ाए गए और अब शनिवार को एक बार फिर कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये तक महंगे हो चुके हैं
।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह माना जा रहा है। तेल बाजार पर वैश्विक हालात का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिसका सीधा बोझ आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब सीएनजी करीब 81.09 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 105.31 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।
इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से घबराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मंत्रालय का कहना है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
