नैनीताल: नैनीताल-खैरना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजन उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी की गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिजन भी स्तब्ध रह गए।
मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार पुलिस को सूचना देने के लिए संबंधित कोतवाली को मेमो भेजा। हालांकि, पुलिस टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन किशोरी को लेकर वहां से चले गए।
किशोरी नाबालिग होने के कारण मामला संवेदनशील माना जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गर्भावस्था किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस की जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
