नैनीताल: मुरादाबाद से नैनीताल घूमने पर्यटक हादसे का शिकार हो गये। बताया जा रहा है, कि उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सरिताताल में जा गिरी। कार कुल कार लोग सवार थे, घटना के बाद स्थानीय ने तत्परता से बाहर निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल घूमने आए मुरादाबाद के पर्यटक वापस लौट रहे थे। मगर इस दौरान उनका वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया, और कार पलट के सरिता ताल में जा गिरी।
हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो पर्यटक तो किसी तरह खुद से ही कार से बाहर निकल आए। लेकिन दो कार के भीतर ही फंसे रह गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। फिलहाल अभी तक इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
