ब्रेकिंग न्यूज़ | नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित नैनी झील में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झील में शव उतराता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बी.डी. पांडे अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने गुरुवार रात अपनी बहन को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद से वह लापता था।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
