खुदखुशी (एआई इमेज.)
हल्द्वानी: शहर के काठगोदाम क्षेत्र से एक बेहद हीं दुखद घटना सामने आयी है, जिसने इलाके को झकजोर दिया है। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के मल्ला प्लांट दामवाढूंगा की है यहाँ एक 24 साल की गर्भवती महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी अनुसार मल्ला प्लांट दामवाढूंगा में रहने वाले संतोष कुमार की पत्नी मनीषा देवी (उम्र 24 वर्ष) की शादी करीब चार साल पहले संतोष से हुई थी, संतोष पेशे से एक रेस्टोरेंट में कर्मचारी है। दोनो की एक ढाई साल की बेटी भी है। बताया जा रहा कि मनीषा ने सोमवार को अपने ही घर के अंदर फ़ासी लगा ली। और वह 6 महीने की गर्भवती थी।
परिजन अनन फानन में महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गये , मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्साको ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनो की मौके पर मौत हो चुकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को दे दिया है। फिलहाल अभी तक आत्महत्या का कारण साफ नही हो सका है।
