नैनीताल: प्रत्येक वर्ष ईद पर्व के उपरांत बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए पहुंचते हैं, जिससे यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। वर्तमान में भी नैनीताल क्षेत्र में भारी ट्रैफिक एवं जाम की स्थिति बनी हुई है।
इसी के दृष्टिगत आमजन एवं पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे *नैनीताल, कैंची धाम एवं आसपास के पर्यटन स्थलों की यात्रा हेतु यथासंभव चारपहिया वाहनों अथवा पब्लिक ट्रांसपोर्ट* का उपयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आगामी 2-3 दिनों तक बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को कालाढूंगी एवं काठगोदाम से शटल व्यवस्था के माध्यम से ही आगे भेजा जाएगा।
इसके अतिरिक्त टैक्सी बाइकों का नैनीताल एवं कैंची क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
सभी पर्यटकों एवं आमजन से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी एवं यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर यात्रा की पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक असुविधा से बचें।
