नैनीताल- हल्द्वानी हाईवे पर प्रसिद्ध पहाड़ी मटन चावल की दुकान
नैनीताल: हल्द्वानी- नैनीताल हाईवे पर नयना गाँव के पास एक प्रसिद्ध मटन चावल की दुकान चलाने वाले का टर्न ओवर सालाना 50 लाख से अधिक है।इनका मटन चावल खाने लोग पर्यटक अधिकारी कर्मचारी दूर दूर से यहाँ आते है। जिससे दुकान में हर वक़्त ग्राहकों की भिड़ रहती है।
इतनी ज्यादा बिक्री होने केब बाद भी दुकान स्वामी ने आज तक जी एस टी पंजीकरण नहीं कराया था। जांच के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए 12 जून 2026 तक पंजीकरण करवाने के आदेश जारी किये है। और साफ तौर कहा तय तारीख तक पंजीकरण नहीं कराने पर कार्यवाही शुरु होगी।
यह कार्यवाही संयुक्त आयुक्त रोशन बंभावन के निर्देशन में हुई है। जिसमें राज्य कर नैनीताल के सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी – नैनीताल हाईवे पर स्थित नयाना गाँव के पास एक प्रसिद्ध मटन वाली दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने जांच में पाया कि दुकान स्वामी चंदन सिंह कैड़ा का वार्षिक टर्न ओवर 50 लाख से अधिक है।
निरीक्षण के दौरान दुकान स्वामी को जी एस टी सम्बन्धित जानकारी दी। और बताया कि इस बिक्री पर पांच फीसदी की दर से कर लागु होता है। राज्य कर विभाग ने चेतवानी दी है कि अगर व्यापारी 12 जून तक पंजीकरण नहीं करवा लेता तो जी एस टी की धाराओं के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।
