शहीद रोहित सिंह
टिहरी: जम्मू में तैनात भारतीय सेना के अग्निवीर और टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र के निवासी 21 साल के रोहित सिंह के शरहद पर शहीद होने की खबर ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। बताया जा रहा कि उन्हें खुद की हीं सर्विस रायफल से गोली लगी है। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी। हालांकि अभी तक गोली लगने के सही सही कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने आयी है।
रोहित सिंह घनसाली क्षेत्र के अंतर्गरत पट्टी भिलग ग्राम पंचायत सिधवाल गांव में रहते थे। वह करीबन एक साल पहले भारतीय सेना की 20 गढ़वाल रायफल में अग्निवीर सैनिक के रूप में भर्ती हुए थे। जिसके बाद कुछ समय पहले हीं उन्होंने अपनी ट्रैंनिंग पूरी की थी। और उनकी तैनाती जम्मू में हुई थी।
जानकारी के मुताबिक उनकी मौत 10 जून की सुबह हुई। घटना की परिवार में और गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों को उनके सुपुत्र की अचानक मौत का गहरा सदमा लगा है। उनका रो रोकर बुरा हाल हुआ है।
रोहित के पिता दुबई में नौकरी करते है और उसका एक छोटा भाई भी है जो अभी नौवीं कक्षा का छात्र है। सैना ने उनका पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुचा दिया है, और कल उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
