लालकुआं: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लालकुआं क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 218.04 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास एक अल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस के मुताबिक कार संख्या UP24-H-4787 में सवार दो लोगों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 56/26, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आगे की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा (36) निवासी सिरोली कला, थाना पुलभट्टा, ऊधम सिंह नगर और मो. शफीक उर्फ शफी (51) निवासी मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मो. शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है। दोनों के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम अवैध स्मैक और अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है।
संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, हेड कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दिलीप कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा और कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्रवाई करने वाली टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और मामले में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



