उत्तराखंड: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से देख सकते हैं।
इस बार देहरादून रीजन का परिणाम 91.59 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 90.97 प्रतिशत से थोड़ा बेहतर है। हालांकि रैंकिंग में देहरादून रीजन की स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं रही। 22 क्षेत्रों में इस बार इसका स्थान 16वां रहा, जबकि पिछले साल 17 क्षेत्रों में यह 13वें स्थान पर था।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के पास कई विकल्प उपलब्ध हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट और रिजल्ट आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
