हल्द्वानी: मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन को लेकर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान हरीश पनेरु की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद उन्हें मौके से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पार्षद मनोज जोशी, छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को भी पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर कहां ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
