Oplus_16908288
नैनीताल: कालाढूंगी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बिंदुखत्ता निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र ने शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी पुष्कर सिंह कार्की अपने काम से घर की तरफ लौट रहे थे। रानीखेत क्षेत्र में उनके ट्रांसपोर्ट वाहनों का काम चल रहा है और वह वहीं से वापस लौट रहे थे सुबह करीब 8:00 बजे जब वह कालाढूंगी की तरफ आ रहे थे तभी सामने से आ रही एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वहां पर मौजूद लोग सन्न रह गए। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को औपचारिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुरुआती जांच में सामने आया कि बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ।
बता दें कि पुष्कर अपने घर जा इकलौता बेटा था। उनकी दो बेटियां है साथ ही बुर्जुग माता पिता भी उन्हीं के सहारे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
