उत्तराखंड आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी.
देहरादून: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड का दौरा तय हो चुका है. राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। इस दौरे में वह कुमाऊं और गढ़वाल दोनो मंडल का दौरा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा जिले में एक रैली को सबोधित करेंगे, और साथ हीं इसी दिन वह पौड़ी पहुंचकर पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
दौरे की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उत्तराखंड भ्रमण पूरी तरीके से तय हो चुका हैं। उन्होंने बताया सबसे पहले राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद इसी दिन लगभग 3 बजे वह पौड़ी पहुंच जाएंगे.
वहां पर राहुल गांधी पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे. साथ ही अग्निवीर को लेकर सैनिक परिवारों के बीच जाकर उनसे बातचीत करेंगे। वहा पर राहुल गांधी वीर जवानों के परिवारों के साथ अग्निवीर योजना, वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
इसके अगले दिन राहुल गांधी उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं व अनुषांगिक संगठनों, महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एनएसयूआई , अनुसूचित प्रकोष्ठ पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सहित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ ही विधायकों और पूर्व विधायकों से देहरादून में मुलाकात करेंगे.
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस पहले से ही तैयारियों में जुटी है. इसी कड़ी में गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में तैयारियां की जा रही है.
