उत्तराखंड मौसम अपडेट
उत्तराखंड: पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में लगातार गर्मी पड़ रही है। राज्य के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है । मैदानी क्षेत्रों का हाल और भी बुरा हो चुका था। लू लगने से लोगो के स्वास्थ्य भी ख़राब हो रहा है। मगर मौसाम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आज दोपहर से राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार है।
मौसम विभाग ने जानकारी जारी करते हुए बताया है। कि आज उत्तराखंड के उत्तराकाशी, बागेश्वर पिथौरागढ़ में ऑरेज अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में कही कही गर्जन के साथ ओलावृष्टि और तक़रीबन 60 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलेगी।
वही देहरादून टिहरी समेत राज्य के शेष जिलों में यॉलो अलर्ट जारी है। यहा भी 40 से 50 किमी की राफ़्तार से झोंकेदार हवाए चलेगी। विभाग ने कहा है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विशेष रूप से 4000 मीटर से अधिक ऊचाई वाले स्थानों पर हलकी या माध्यम बर्फ भी गिरने की संभवना है।
