हल्द्वानी: शहर के फारेस्ट रिसर्च सेंटर परिसर में गुरूवार की शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को सदमें में डाल दिया। वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के 14 वर्षीय बालक के कूलर से करंट लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जिले के हरीश ताल में रहने वाले संतोष आर्या पिछले 14 वर्षों से हल्द्वानी फारेस्ट रिसर्च सेंटर में दैनिक वेतनभोगी है, और वाचर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ रिसर्च सेंटर के सरकारी घर में ही रहते हैं। घटना तब हुई जब गुरुवार की शाम उनका छोटा बेटा 14 वर्षीय राकेश आर्या खेलकर घर आया।
राकेश ने गर्मी लगने के कारण कूलर चलाने की कोशिश की। उसने जैसे ही कूलर को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया, और वह एकदम से जमीन में गिर पड़ा। परिजन जब तक कुछ कर पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। और उनके आँखो सामने उनके घर का एक चिराग बुझ गया।
राकेश एचएन इंटर कालेज में कक्षा 10वीं का छात्र था और इस साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगा था। राकेश का एक बड़ा भाई भी था जो 12 वीं क्लास में पड़ता है।
