अल्मोड़ा: जिले कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर आज एक हादसा हो गया. यहाँ गधोली क्षेत्र के सुंदरपुर के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेक्टर के चीथड़े उड़ गये और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या UK 02 CA 0073 सड़क पर खड़ी चढ़ाई में चलने पर अनियत्रित हो गयी. ट्राली चालक ने कई कोशिश की मगर ट्राली रुक ना सकी और गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं, वाहन गहरी दुर्गम खाई में जा गिरने बचाव कार्य भी काफी चुनौतीपूर्ण रहा। एस डी आर एफ की का दल रस्सियो के सहारे खाई में उतरे और कड़ी मशक्क्त के बाद दों शव को खाई से निकला गया।। जिसके बाद दोनो को तत्काल रूप से नजदीकी अस्पताल ले जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया ।
मृतकों की पहचान उमेश पुत्र रमेश (उम्र 22 वर्ष), निवासी- अजीतपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश और चत्ते राजी पुत्र गंगा राम (उम्र 26 वर्ष), निवासी- कैलाली, नेपाल के रूप में हुई है।
वहीं, रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने वाहन को खाई से निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है.
