नैनीताल: जब से बाबा नीम करौली जी के धाम में श्रद्धालुओ की संख्या बढ़नी शुरु हुई है तभी से वहां पर कई लोगो क्षेत्र में काफी अतिक्रमण करना शुरु कर दिया है। जिस पर अब जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करने वाला है। एस डीएम अनुराग आर्य ने निरीक्षण के बाद कैंची धाम खैरना गर्मपानी और बेतालघात क्षेत्र में 20 से ज्यादा अतिक्रमण को गिराने का आदेश जारी किया है।
इस आदेश के बाद कैंची धाम और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
दो साल पूर्व भी जिला प्रशासन ने यहां हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश जारी किए थे मगर सही कार्यवाही अमल में ना आने के कारण ये मामला बस खो गया था। और बाद में इस सुस्ती से प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब फिर से इस मामले में कार्यवाही किये जाने की तैयारी की जा रही है।
शुक्रवार को एसडीएम अनुराग आर्या ने क्षेत्र का भ्रमण कर वहां हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण की जांच की। उसके बाद कैंची धाम, खैरना, गरमपानी और बेतालघाट क्षेत्र में 20 लोगों के अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। कहा कि जल्द ही तहसील क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएगा।
शिप्रा नदी के किनारे बने निर्माण भी घेरे में –
निरीक्षण के दौरान एस डीएम अनुराग आर्य को कैंची धाम क्षेत्र में शिप्रा नदी के किनारे और उससे लगे होटल और रेस्टुरेंट दिखाई दिये, कहा जा रहा है कि ये होटल भी एन जी टी के नियमों को ताक पर रखकर बनाये गये है।।
जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एस डी एम ने एक जांच समिति का गठन किया है। साथ ही विकास प्राधिकरण और वन विभाग को भी पत्र भेजा है, और जांच के आदेश दिये है।
एस डी एम ने कहा है कि शिप्रा नदी पर दीवारे बनाकर होटल रेस्टोरेंट बनाये गये है। जिनपर जांच बैठायी गयी है अगर किसी भी तरह से नियमो का उल्लंघन पाया गया तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
साथ हीं एस डी एम ने कहा है कि यह कार्यवाही यही तक सिमित नहीं रहेगी सम्पूर्ण तहसील में जहाँ भी अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया वहां पर कार्यवाही की जाएगी।
