हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर नैनीताल जिले के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
पत्रकारों ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी का निधन पत्रकारिता और सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सहयोगी व्यवहार और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

