नयना देवी मंदिर में अभिनेत्री जहान्वी कपूर
नैनीताल: फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर रविवार को मां नयना देवी के मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल अर्पित किया। मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी कपूर नैनीताल के मौसम और नैनी झील की खूबसूरती से भी प्रभावित नजर आईं।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे जाह्नवी कपूर अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मां नयना देवी मंदिर पहुंचीं। वह पार्किंग से नंगे पैर चलकर मंदिर परिसर में दाखिल हुईं। इसके बाद उन्होंने मां नयना देवी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान उन्होंने शिवलिंग पर भी जल चढ़ाया।
जाह्नवी कपूर के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग जुटने लगे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर के इतिहास और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
जाह्नवी कपूर करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गईं।
मंदिर दर्शन के दौरान जाह्नवी कपूर नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित नजर आईं। उन्होंने यहां के मौसम और नैनी झील को बेहद खूबसूरत और दर्शनीय बताया।
फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं अभिनेत्री का मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करना स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।



