नीताल। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित तमंग मोमोज की दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बगल में स्थित एक रेस्टोरेंट के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की तीव्रता को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
आग की चपेट में आने से दुकान और रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, रसोई का सामान, विद्युत उपकरण तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना में दोनों प्रतिष्ठानों को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
गनीमत रही कि आग लगने के समय दुकान और रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
