नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार, 9 सितंबर को नैनीताल जिले के हल्द्वानी दौरे पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति और प्रदेश कोर कमेटी की बैठकों में शामिल होंगे।
प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय नैनीताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 9:55 बजे लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वह 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार से रवाना होकर 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 2 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और करीब 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
पंतनगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:40 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे दोबारा होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के दौरान भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का दिनभर का अधिकांश समय संगठनात्मक बैठकों में व्यतीत होगा।

