नैनीताल : बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब नैनीताल कालाढूंगी मुख्य मार्ग पर चल रही एक डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार में चार पर्यटक सवार थे, जिन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना प्रिया बैंड क्षेत्र के पास हुई, जहां कार के बोनट से अचानक धुंआ उठना शुरू हुआ। चालक ने गाड़ी को किनारे रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी इंजन ने आग पकड़ ली।
कुछ देर में आग तेजी फैल गई और पूरी कार आग की लपटों में घिर गईं यात्रियों ने तुरंत दरवाजे खोलकर सड़क पर कूद लगाई और अपनी बमुश्किल अपनी जान ली। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जल कर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गर्मियों में पहाड़ी मार्गों पर वाहनों को ओवर हिट होने और तकनीकी खराबी के मामले बढ़ जाते है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
पुलिस ने कार का निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि पहाड़ी यात्रा के दौरान वाहनों की नियमित जांच और सर्विंगसिंग बेहद जरूरी है.
