कमल आर्य अपनी पत्नी के साथ
हल्द्वानी: हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहाँ पत्नी का जन्मदिन मानने आये 30 साल के युवक की शुक्रवार सुबह मौत हो गयी। युवक रात मे परिवार वालो के साथ जन्मदिन मानाकर सोया था, लेकिन सुबह जब वापस लौटने के लिए ट्रेन लेने का वक़्त हुआ तो वह नहीं उठा। परिजनों युवक को अस्पताल ले गये लेकिन वहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हल्दूचौड़ निवासी कमल आर्य के रूप में हुई है। कमल की शादी साल हुई थी, गुरूवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था और कमल घर उसका जन्मदिन मानने घर आया था। रात को सभी परिजनों के साथ जन्मदिन मनाकर सो गये।
परिजनों के अनुसार, कमल को शुक्रवार सुबह हरिद्वार वापस लौटना था । जिसके लिए उसने 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए उसने अपनी पत्नी से समय पर जगा देने को कहा था। और मोबइल में अलार्म भी लगाया हुआ था।
शुक्रवार सुबह अलार्म बजने के बाद भी जब कमल नही उठा तो उसकी पत्नी ने जगाने की कोशिश की, लेकिन काफी जगाने की कोशिश के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो पत्नी ने परिजनो को सूचना दी और घबराए परिजन मौके पर डॉ सुसीला तिवारी अस्पताल गये। लेकिन चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर ने प्रारम्भिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। आगे की कार्यवाही जारी है।
कमल तीन भाइयो मे सबसे छोटा था। शादी कक अभी ढाई महीने भी नहीं हुए थे। पति की असमय और आकस्मिक मौत से नवविवाहिता पत्नी और पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
