नैनीताल: मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हो गया। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और बरेली के 25 विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बाद बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 स्वर्ण और 16 रजत पदक अपने नाम किए। वहीं वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल ने 22 स्वर्ण और 15 रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यमन विक्रम बिड़ला मंदिर इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी ने 15 स्वर्ण और 10 रजत पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड वुडब्रिज स्कूल भवाली-भीमताल को प्रदान किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट चंद्रशेखर सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जाट (IDES) ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो जैसे खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और आयोजन की सराहना की।
दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार मुकाबले खेले। प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली, भीमताल, रामनगर, बाजपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, बरेली और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, अमिता साह, सोनू बिष्ट, अनिल जोशी, मारुति साह, गज़ाला कमाल, आनंद बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, अजीत कुमार, बहादुर सिंह रौतेला, गिरीश कश्मीरा, पृथ्वीराज किरौला, लीला बिष्ट, पुन्या यादव, संतोष किरौला, वैज्ञानिक कुंतल मिश्रा, नीलम पनवार, जीवन पाण्डे, डॉ. इकरम सिद्धू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में क्लब संरक्षक गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका बनवाल, योगेंद्र योगी, विभोर भट्ट, गोविंद प्रसाद, राकेश, मानसी बरगली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट, सिद्धार्थ, सागर सिंह अधिकारी और लक्ष्य अधिकारी सहित क्लब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार (भोलू दा) और गुंजा बिष्ट ने किया। अंत में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब ने सभी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, रेफरी पैनल और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
