देहरादून: बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन ने देर शाम बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ जिलों में जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश लागू कर दिए हैं।
.
.
.
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। लंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को शासन की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। तबादला सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए पदभार ग्रहण करेंगे।
