देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में नैनीताल जिले को नया अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मिला है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून और उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भेजा गया है। वहीं अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।
तबादला सूची में अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार का भी नाम शामिल है। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

