एआई इमेज
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है।
रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से उमस और गर्मी का असर बना रहा।
