हल्द्वानी में मंत्री राम सिंह कैड़ा का जनता दरबार.
हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
जनता दरबार के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने करीब 700 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रखीं, जिनमें अधिकांश शिकायतें मूलभूत सुविधाओं और राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी थीं।
