Oplus_16908288
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जेन जी को संबोधित सेल्फी वीडियो कुछ समय के लिए भारत में फेसबुक पर नहीं दिखाई दिया। वीडियो खोलने पर संदेश आ रहा था कि कानूनी अनुरोध के कारण यह कंटेंट इस क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई, और भाजपा ने मेटा पर सवाल उठाए।
भाजपा की महाराष्ट्र प्रवक्ता प्रीति गांधी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का युवाओं के लिए जारी किया गया वीडियो भारत में ही सीमित कर दिया गया, उन्होंने मेटा से पूछा कि आखिर कंपनी को यह तय करने का अधिकार किसने दिया कि भारत के लोग क्या देखें और क्या नहीं।
हालांकि, मेटा और सूत्रों ने साफ किया की वीडियो ना तो ब्लॉक किया गया था और ना ही हटाया गया था। कंपनी के अनुसार यह किसी कानूनी कार्रवाई का मामला नहीं था ,बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ समय के लिए यह समस्या आई थी कुछ घंटे बाद इस समस्या को दूर कर दिया गया था ,और वीडियो फिर से सामान्य रूप से फेसबुक पर उपलब्ध हो गया।
बता दें कि जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ उसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त कानून लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही थी। फिलहाल मेटा का कहना है कि यह पूरी घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई और अब समस्या पूरी तरह से ठीक कर दी गई है।
