नैनीताल/ ह्ल्द्वानी: बाबा नीब करौली का स्थापना दिवस बड़ी हीं शान्ति और भव्य रूप से चल रहा हैं। कल रात से हीं भक्त लाइन्स लगाकर बैठे हुए थे, सुबह 5 बजे बाबा को भोग लगने से बाद से भक्तों को दर्शन दिये जा रहे हैं। अब तक करीब करीब 30हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके होंगे। और ये सिलसिला देर रात तक चलने की संभावना है।
कैंची धाम के इस मेले को शांति पूर्वक कराने के लिए प्रशासन द्वारा की गयी सभी व्यवस्था भी ठीक ठाक तरीके से चलती दिखाई दे रही है। हलाकि सड़को में कही कही पर जाम की स्थिति बनी हुई है, यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाये रखने से लिए शटल सेवा लगायी गयी है, जो कि लगातार सुचारु रूप से अपने कार्य में लगी हुई हैं ।
आज सुबह तड़के से हीं काठगोदाम रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर काफी श्रद्धालुओ का ताँता लग गया था । देश के अलग अलग और विदेश से भी श्रद्धालु यहाँ पहुंच रहे है। जिन्हे अपने गंतव्य तक पहुंचने में शटल सेवा द्वारा पहुंचाया गया।
हल्द्वानी काठगोदाम से आने वाले श्रद्धालुओं को शटल से भवली तक लाया गया। यहाँ से आगे दूसरे चरण की शटल बस उन्हें कैंची धाम तक ले जा रही है।।
प्रशासन की सुव्यवस्थित योजनाओं के कारण सभी तरह से यह भव्य स्थापना दिवस चल रहा है। साथ हीं सभी पुलिस के जवान अर्धसैनिक बल समेत सभी अधिकारी व्यवस्थाओ पर नज़र बनाये हुए है। इतना हीं नहीं प्रशासन सोशल मिडिया पर भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। ताकि किसी भी अफवाह से बचा जा सके।
सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन को शान्ति पूर्वक काराया जा रहा है।
