प्रतीकात्मक तस्वीर
चंपावत: जिले के बनबसा में एक नाबालिग ने मेडिकल स्टोर संचालक (विशेष समुदाय) पर दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा है. तेहरीर के बाद प पुलिस ने मकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है, व आरोपी का मेडिकल स्टोर भी सील कर दिया है, आरोप है कि आरोपी व्यक्ति किसी विशेष समुदाय से है, जिसके बाद बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी
घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध किया है. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के मेडिकल स्टोर को बंद करने की मांग उठाई थी। साथ हीं पीड़िता को नान्य दिलाने की मांग भी रखी है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ हीं आरोपी के मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है।
थाना प्रभारी बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
