हल्द्वानी: शहर के मंगलपड़ाव की नवीन मंडी में उस वक़्त सनसनी का माहौल हो गया जब एक दम्पति के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि वे सरेआम बाज़ार में लड़ने लगे।
बढ़ते बढ़ते विवाद इतना बढ़ गयी कि गुस्से से तनतनाई पत्नी ने भरे बाज़ार में फ्रायपेन उठाया और पति को पीटना शुरु कर दिया और काफी रोकने के बाद भी पत्नी नहीं रुकी तो पति को हीं वहां से रफूचक्कर होना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक दोनो दम्पति बाजार सब्जी लेने आये हुए थे। और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विबाद हो गया और विवाद बहस से बढ़कर हाथपाई में उतर आया।
और गुस्से से आग बबूला हुई पत्नी ने फ्राईपेन और पति की कुटाई शुरु कर दी। जिसके बाद पति मौके पर वहां से भाग गया।
