traffic light
दिनांक 07/12/2025 (रविवार) को श्री कैंची धाम यात्रा रूट पर अत्यधिक वाहन दबाव को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुबह 08:00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों के लिए विशेष यातायात/डायवर्जन योजना लागू की है।
डायवर्जन प्लान
🔹 नैनीताल व ज्योलिकोट रूट
कैंची धाम की ओर जा रहे पर्यटक वाहन भवाली सैनिटोरियम में पार्क किए जाएंगे।
वहाँ से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुँचाया जाएगा।
🔹 भीमताल रूट
भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहन विकास भवन, भीमताल में पार्क होंगे।
आगे की यात्रा शटल सेवा से कराई जाएगी।
🔹 हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले भारी वाहन
भारी वाहनों को भीमताल रोड–खुटानी–मुक्तेश्वर–रामगढ़ होते हुए आगे भेजा जाएगा।
🔹 ज्योलिकोट की ओर से आने वाले भारी वाहन
इन्हें नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास–नैनी बैंड–तिरछाखेत–खुटानी–मुक्तेश्वर रूट से भेजा जाएगा।
यदि मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहता है, तो भारी वाहनों को गेठिया क्षेत्र में रोककर रखा जाएगा।
🔹 अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन
इन्हें क्वारब–रामगढ़–मुक्तेश्वर–खुटानी–भीमताल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
भीड़ अधिक होने पर इन्हें जनपद सीमा पर रोका जाएगा।
🔹 आवश्यक सेवाएँ
-
सब्ज़ी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि की सप्लाई करने वाले भारी वाहनों का आवागमन सुचारू रहेगा।
नोट:
वाहनों का दबाव कम होते ही यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा।
